फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sambhal accident: Four people died in car-pickup collision, many injured were taken hospital

संभल में भीषण हादसा: एक परिवार के छह लोगों की माैत, कार-पिकअप में हुई टक्कर, चार लोगों की हालत गंभीर

Thu, 27 Nov 2025 08:35 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 08:35 PM IST
सार

संभल में एक ही परिवार के छह लोगों की माैत हो गई। हादसे में पिकअप और कार के परखच्चे उड़ गए। चार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Sambhal accident: Four people died in car-pickup collision, many injured were taken hospital
संभल में सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा के नजदीक गंगा एक्सप्रेस-वे पर सब्जी से भरी पिकअप और ऑल्टो कार में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें अमरोहा के आदमपुर निवासी रोहित की पत्नी रेनू (35), बेटा भास्कर (7), बेटी रिया (10), बहन देववती (40), भाभी गीता (28) और साले किशन का बेटा कपिल (12) की मौत हो गई। रोहित (38) और उनका बड़ा बेटा जय (13) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पिकअप के चालक और परिचालक की भी हालत गंभीर है। हादसा बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े सात बजे उस समय हुआ जब रोहित अपने पूरे परिवार के साथ बहजोई थाना क्षेत्र के पैतृक गांव बिसारू से नामकरण के कार्यक्रम में शामिल होकर आदमपुर के लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन


वह बहजोई के लहरावन से गंगा एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश कर गए। गांव रसूलपुर धतरा के नजदीक सामने से आई सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। इसमें सभी गंभीर रुप से घायल हुए। ग्रामीणों की मदद से यूपी 112 और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां छह लोगों के मृत होने की पुष्टि हुई। रोहित और जय का उपचार चल रहा है। पिकअप चालक व परिचालक की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर एएसपी कुलदीप सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। क्षतिग्रस्त वाहनों को घटनास्थल से हटाया गया है।

रोहित के भाई सुनील ने बताया कि 10 वर्ष पहले आदमपुर में जाकर बस गए थे। वहां सराफा की दुकान रोहित चलाते हैं। बृहस्पतिवार को गांव बिसारु में छोटे भाई डेविड के बेटे का नामकरण था। इसलिए सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।

सुनील ने बताया कि उनकी पत्नी गीता की भी इस हादसे में जान गई है। वहीं, दूसरी ओर हादसे की सूचना आदमपुर और बिसारू पहुंची तो चित्कार मच गई। लोग अपने अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।


हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।- कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed