फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: A pack of dogs killed a Class 3 student, tore apart several body parts.

Sambhal: कुत्तों के झुंड ने कक्षा तीन के छात्र की जान ली, शरीर के कई अंगों को नोच डाला, खेलते समय किया हमला

Tue, 12 Mar 2024 04:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 04:49 PM IST
सार

संभल में कुत्तों के झुंड ने कक्षा तीन के छात्र पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मासूम के शरीर को कई जगहों पर नोचा गया था। परिजनों ने बताया कि खेलने के दौरान यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Sambhal: A pack of dogs killed a Class 3 student, tore apart several body parts.
संभल में कुत्तों के हमले में छात्र की जान गई - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला कच्चा इलाका निवासी आलम के बेटे अहमद रजा (11) को कुत्तों ने नोंचकर मारा डाला। अहमद मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से निकला था। इस दौरान वह खेलते हुए मोहल्ले के बाहर एक आम के बाग में पहुंच गया।

विज्ञापन


जहां कई कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। दादा हनीफ ने बताया कि उनका पोता एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की पढ़ाई कर रहा था। वह अक्सर बच्चों के साथ खेलने के लिए जाता था। उसके साथ मंगलवार को भी गया था। इसी दौरान कुत्तों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


अन्य बच्चे भागकर आ गए। बच्चों ने घर आकर सूचना दी। जब तक घर से बाग तक पहुंचे तो कुत्ते उस पर हमला कर रहे थे। किसी तरह कुत्तों के झुंड को भगाया। बालक को उठाकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे तो मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कुत्तों के हमले में बालक की जान जाने की सूचना के बाद पूरे इलाके के बच्चों में दहशत का माहौल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed