{"_id":"62864479986cbe0329385d7b","slug":"samajwadi-mp-shafiqur-rahman-barq-said-government-is-targeting-muslims-and-their-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमानों को सरकार बना रही निशाना: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले- शहरों के नाम बदल बढ़ाई जा रही नफरत, ज्ञानवापी सर्वे विवाद पर कहा ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमानों को सरकार बना रही निशाना: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले- शहरों के नाम बदल बढ़ाई जा रही नफरत, ज्ञानवापी सर्वे विवाद पर कहा ये
Thu, 19 May 2022 06:52 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 19 May 2022 06:52 PM IST
सार
भाजपा के कार्यकर्ता माहौल खराब करने में लगे हैं। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि मस्जिद में शिवलिंग मुसलमान कैसे रख सकता है। यह बात गलत कही जा रही है कि मस्जिद में शिवलिंग निकला है।
विज्ञापन
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार मुसलमानों को निशाना बना रही है। मुसलमानों की संपत्ति पर भी नजर है। इसलिए ही उनको बुल्डोजर से तोड़ा जा रहा है। यह बयान संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार शहरों के नाम बदल रही है। इससे नफरत बढ़ाई जा रही है। मदरसों को सरकार निशाना बना रही है।
विज्ञापन
सरकार चाहती है कि मुसलमान तालीम हासिल न करें। इसलिए मदरसों को निशाना बनाया जा रहा है। गुरुवार को सांसद ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि ईद पर अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी ईद मिलन समारोह में कहा था कि दुनिया में सबसे ज्यादा जुल्म मुसलमानों पर किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी संपत्तियों पर नजर है। अवैध तरीके से बुल्डोजर चलाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
आजम खां की रिहाई को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि आजम खां को रिहाई मिलनी चाहिए। उनको साजिशन जेल में अब तक रखा गया है। सांसद ने कहा कि देश को जुल्म से बचाने के लिए सभी दलों के नेता और देश के जिम्मेदार लोगों को एक जुट होना चाहिए। जिससे अमन बनी रही।
भाजपा के कार्यकर्ता माहौल खराब करने में लगे हैं। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि मस्जिद में शिवलिंग मुसलमान कैसे रख सकता है। यह बात गलत कही जा रही है कि मस्जिद में शिवलिंग निकला है।