फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Salt, gram and refined did not reach the warehouses in full quantity, waiting to be eligible

गोदामों तक पूरी मात्रा में नहीं पहुंचा नमक, चना और रिफाइंड, पात्र कर रहे इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Salt, gram and refined did not reach the warehouses in full quantity, waiting to be eligible
चंदौसी। राशन कार्ड धारकों को अभी खाद्यान्न का इंतजार है। माह की पांच तारीख से वितरण का कार्य शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार अभी तक रिफाइंड, चना और नमक पूरी मात्रा में गोदाम तक भी नहीं पहुंच पाया है। राशन कार्ड धारक दुकानों को चक्कर लगाने को मजबूर हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरी मात्रा में राशन आ जाएगा और शीघ्र ही राशन का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

संभल जनपद में 3.94 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से 23,054 अंत्योदय कार्ड धारक और तीन लाख 91 हजार पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। शासन ने दिसंबर से खाद्यान्न के साथ एक किलो नमक, एक किलो चना व एक लीटर रिफाइंड प्रत्येक कार्डधारक को वितरित करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक माह की एक तारीख से गोदाम से खाद्यान्न का उठान राशन विक्रेताओं के द्वारा कर लिया जाता है और पांच तारीख से खाद्यान्न का वितरण शुरू कर दिया जाता है।
विज्ञापन

जनपद में आठ गोदाम और 960 राशन विक्रेता हैं। अभी तक जिले में पांच गोदामों पर रिफाइंड, तीन गोदाम पर चना पहुंचा है। जबकि नमक अभी तक नहीं आया है। जिले में 3,940.74 क्विंटल नमक, 3,940.74 क्विंटल चना और तीन लाख 94 हजार 74 लीटर रिफाइंड की आवश्यकता है। राशन की दुकान बंद होने से कार्डधारक परेशान हैं। राशन की पीओएस मशीन भी बंद है, ताकि डीलर अधूरा खाद्यान्न न बांट दें। इस कारण दुकानें भी बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमक अभी नहीं आया है। नमक व शेष चना, तेल एक या दो दिन में पहुंचने की संभावना है। पीओएस मशीन भी लखनऊ से ही बंद है। खाद्यान्न सामग्री पहुंचते ही जिले में एक साथ वितरित करा दी जाएगी।
नरेंद्र कुमार तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed