{"_id":"66429aa4d09a0c8a060ee514","slug":"salary-of-11-sweepers-deducted-for-negligence-one-suspended-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-110447-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लापरवाही पर 11 सफाईकर्मियों का वेतन काटा, एक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लापरवाही पर 11 सफाईकर्मियों का वेतन काटा, एक निलंबित
Tue, 14 May 2024 04:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 14 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
गवां (संभल)। रजपुरा ब्लॉक के एडीओ पंचायत फारूक अली ने सोमवार को कई ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान 12 गांवों में सफाईकर्मी कार्य से नदारद मिले। जिस पर गैरहाजिर सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की आदेश दिए हैं।
एडीओ पंचायत ने बताया कि गांव उम्मेदपुर, हरदासपुर, डूपट्टा कला, सिकंदरपुर खागी, बसंतपुर डांडा, केवलपुर टिपेड़ा, सिहवाली, तुमरिया खादर, तुमरिया घाट, सिंहपुर, आर्थल, मुकुटपुर के सफाईकर्मी कार्य से नदारद मिले। गांव की नालियां कीचड़ से पटी थीं। सड़कों पर कूड़े के ढेर मिलने पर एडीओ पंचायत ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि 11 सफाई कर्मियों का दो दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। वहीं एक सफाईकर्मी पर निलंबन करने की कार्रवाई की जा रही है।