{"_id":"5e7271ce8ebc3e6fd8178ddf","slug":"sadbhawana-express-stop-on-station-for-corona-viris-chandausi-news-mbd343632980","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पीड़ित मरीजों की अफवाह पर रूकी सदभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पीड़ित मरीजों की अफवाह पर रूकी सदभावना
विज्ञापन
चंदौसी। सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन में दो कोरोना पीड़ित मरीजों की कंट्रोल को मिली सूचना से हड़कंप मच गया। चंदौसी स्टेशन पर दोनों यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में सही मिलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन करीब 45 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही।
बुधवार सद्भावना एक्सप्रेस (14018) दिल्ली से रक्सौल जा रहा थी। ट्रेन में सवार यात्रियों ने कंट्रोल को सूचना दी कि ट्रेन के स्लीपर कोच व एसी कोच में दो कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज है। बार बार खांस रहे हैं। कंट्रोल ने चंदौसी रेलवे स्टेशन पर कोरोना संदिग्ध मरीजों को लेकर अलर्ट घोषित कर दिया। ट्रेन के पहुंचने से पहले रेलवे चिकित्सालय टीम, 108 टीम, आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई।
स्लीपर व एसी कोच में सवार दोनों यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें दवाई दी। स्लीपर कोच में सवार संदिग्ध पीड़ित प्रेमचंद 35 वर्ष ने चिकित्सकों को बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है तथा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपने घर जनपद बलिया जा रहा था। बार बार खांसने पर किसी ने शिकायत की होगी। दूसरी संदिग्ध मरीज एसी कोच में सवार उत्तराखंड के रूद्रपुर निवासी प्रियंका वर्मा 32 वर्ष पत्नी चंदशेखर थी।
विज्ञापन
बताया कि वह अपने मायके गाजीपुर जा रही थी। बार बार खांसी उठने पर ही उनकी शिकायत की गई। रेलवे चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में दोनों संदिग्ध सही मिलने पर राहत की सांस ली। रात्रि 9.32 बजे चंदौसी स्टेशन पर पहुंची सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन को 10.20 बजे आगे की ओर रवाना किया गया।