फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sachhi lagan aur irada rakhte hain sushil chandra

दोस्त बोले - बचपन से ही 'सच्ची लगन और पक्का इरादा' रखते हैं सुशील चंद्रा

Fri, 04 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 04 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
जब वह अपने पिता के साथ खुद की कक्षा से बड़ी कक्षाओं में बैठते थे, जो सामने बैठे बच्चों से पूछे जाने वाले सवालों के जवाब पलक झपकते ही दे देते थे।
विज्ञापन


उनके सीबीडीटी के चेयरमैन बनने से मित्रगणों और परिजनों में खुशी की लहर हैं। अब प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सबसे ऊंचे अधिकारी बनने के बाद उनके मित्र पुरानी यादों से सुशील चंद्रा का जिक्र कर फूले नहीं समा रहे। 


विद्या सागर गुप्त के चार पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र सुशीलचंद्रा (आईआरएस) को इनकम टैक्स विभाग में देश की सबसे बड़ी कुर्सी मिलने के बाद चंदौसी में खुशी की लहर है। चंदौसी के आनंद विहार कालोनी निवासी विद्या सागर गुप्त बताते हैं कि उनके चार बेटों में सुशील सबसे बड़े हैं। इंटरमीडिएट तक की शिक्षा उन्होंने चंदौसी में ही ग्रहण की। वह पढ़ाई व अपने कार्य के प्रति बचपन से ही काफी गंभीर थे। सुबह चार बजे उठकर तीन घंटे लगातार पढाई करते थे।
विज्ञापन


इसके बाद दैनिक दिनचर्या के निपटते हुए कालेज जाना। फिर कुछ देर दोस्तों के साथ खेलना। फिर रात को फिर तीन घंटे की पढ़ाई करना उनका शेड्यूल था। 
उनकी पढाई के प्रति लगन को देखते हुए एसएम कालेज के अन्य अच्छे शिक्षकों से अनुरोध करके बेहतर मार्गदर्शन दिलवाया गया। मैथ व इंग्लिश में शिक्षकों ने उन्हें अलग से पढ़ाया। यहां तक की पढ़ाई का खर्च तो परिवार ने किया लेकिन इंटरमीडिएट के बाद उनके बेहतर अंकों के बल पर रुड़की विश्वविद्यालय में बिना किसी टेस्ट के दाखिला मिल गया। इसके बाद आईआरएस बनने तक और अब सीबीडीटी के चेयरमैन बनने तक का सफर अपनी मेहनत और लगन से ही तय किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed