{"_id":"688926119165626d0e0b2c37","slug":"ruckus-over-distribution-of-nutritious-food-video-goes-viral-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121856-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुष्टाहार वितरण को लेकर हंगामा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुष्टाहार वितरण को लेकर हंगामा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
गुन्नौर। गांव सैमला गुन्नौर के प्राथमिक विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मंगलवार को पुष्टाहार वितरण को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर की लोगों से कहासुनी हो गई। इनमें एक लाभार्थी ने वर्कर पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
जमकर हंगामा हुआ। इस बीच घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, संबंधित अधिकारी घटना से इन्कार कर रहे हैं।
मंगलवार को गांव सैमला के प्राथमिक विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण किया जा रहा था। इस बीच कुछ लोग आंगनबाड़ी वर्कर पर पूरा पुष्टाहार न देने का आरोप लगाने लगे।
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आंगनबाड़ी वर्कर और लोगों के बीच विवाद होना शुरू हो गया। इस दौरान एक लाभार्थी के पिता ने पुष्टाहार वितरण पर आपत्ति जताई और विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में सीडीपीओ दिलीप सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। यदि वायरल वीडियो में ऐसा कोई तथ्य सामने आता है, तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।