फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ruckus, demonstration in the meeting of proposal of ration shop

Sambhal News: राशन की दुकान के प्रस्ताव की बैठक में हंगामा, प्रदर्शन

Fri, 01 Mar 2024 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 01 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ruckus, demonstration in the meeting of proposal of ration shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चंदौसी। बनियाखेड़ा ब्लॉक के गांव अकबरपुर चितौरी में राशन डीलर के प्रस्ताव की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। लोग खुली बैठक की मांग कर रहे थे, जबकि अधिकारी नियमानुसार समूह में दुकान आवंटित करने बात कर रहे थे। हंगामे के बाद बैठक निरस्त कर दी गई। जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन किया।

अकबरपुर चितौरी गांव की सरकारी राशन की दुकान अनियमितता और राशन वितरण में धांधली के मामले में निरस्त कर दी गई थी। जिसके बाद राशन की दुकान का दोबारा 19 फरवरी को प्रस्ताव होना तय हुआ, लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की वजह से प्रस्ताव नहीं हो सका। इसके बाद बृहस्पतिवार को फिर गांव में प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन


एडीओ राजीव कुमार और पंचायत सचिव मनोज कुमार दुकान का प्रस्ताव कराने पहुंचे। बैठक में सिर्फ दुकान के लिए आवेदन करने वाले समूह के सदस्यों को बुलाया गया था। इन्हीं समूह में से किसी एक को दुकान का आवंटन होना था। लेकिन कुछ ग्रामीण दुकान का प्रस्ताव खुली बैठक में कराना चाहते थे। जिसको लेकर उन्होंने हंगामा कर दिया। साथ ही प्रशासन पर मनमानी तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। हंगामा की वजह से प्रस्ताव बैठक को निरस्त कर दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में अवधेश कुमार, सचिन कुमार, सुरेंद्र, अनिल, लोगश्री, मिथलेश, राकेश, नीतू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जा रही है। राशन की दुकान चयन प्रक्रिया में अगर एक से अधिक स्वयं सहायता समूह ने आवेदन किया है तो जिसके सदस्यों की संख्या और आय अधिक होगी, उसको प्राथमिकता दी जाएगी।- ललित कुमार, पूर्ति निरीक्षक, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed