फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   RTE: Admission of 193 children during the first phase in the district

आरटीई : जिले में पहले चरण के दौरान हुए 193 बच्चों के प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
RTE: Admission of 193 children during the first phase in the district
संभल। शिक्षा का अधिकार के तहत (आरटीई) प्रवेश प्रक्रिया जिले में काफी धीमी चल रही है। पहले चरण के दौरान मात्र 193 बच्चों का ही प्रवेश हुआ है। जबकि दूसरे चरण में आवेदन छह अप्रैल तक आने हैं। अभी तक 203 आवेदन ही आए हैं। जिले में तीन चरणों के दौरान प्रवेश प्रक्रिया पूरी होनी है। निजी और सरकारी विद्यालयों में करीब 6000 सीटें हैं। यह प्रक्रिया 5 मई तक पूरी की जानी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि पहले चरण के दौरान 197 आवेदन आए थे। जिसमें तीन आवेदन निरस्त हो गए थे। जबकि एक अवेदक को चयनित विद्यालय में जगह नहीं मिल सकी थी। अब दूसरे चरण के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। जिसमें 6 अप्रैल तक आवेदन लिए जाने हैं। अभी तक 203 ही आवेदन आए हैं। जबकि तीसरा चरण के आवेदन 25 अप्रैल से 5 मई तक लिए जाएंगे। बताया कि निजी विद्यालयों के साथ ही सरकारी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed