{"_id":"68cc6e2b633729591d00f1d5","slug":"rss-chief-did-not-wish-pm-on-his-birthday-something-is-wrong-burke-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-127102-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री को आरआरएस प्रमुख ने नहीं दी जन्मदिन \nकी बधाई, गड़बड़ है : बर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री को आरआरएस प्रमुख ने नहीं दी जन्मदिन की बधाई, गड़बड़ है : बर्क
Fri, 19 Sep 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
संभल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-विदेश से जन्मदिन पर बधाइयां मिल रही हैं, लेकिन आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत ने उन्हें बधाई नहीं दी है, जबकि प्रधानमंत्री ने मोहन भागवत को बधाई दी थी। शायद कुछ गड़बड़ है। यह बात संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कही है।
बृहस्पतिवार को सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री को सभी ने जन्मदिन की बधाई दी है और मैं भी उन्हें मुबारकबाद देता हूं, लेकिन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई नहीं दी है। इसके पीछे क्या कारण है, पता नहीं। कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं है।
आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के हो चुके हैं और अब देखना होगा कि भाजपा की नीतियों में आगे किस तरह के बदलाव होते हैं। भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर कहा कि मैच की कमाई पहलगाम के पीड़ितों को दी जाती है तो यह एक अच्छा कदम होगा। पीड़ितों को काफी हद तक राहत मिलेगी। इसके लिए खिलाड़ियों को भी आगे आना चाहिए, जिससे पीड़ितों की मदद हो सके। कमाई तो कोई भी दे सकता है चाहे वह राजनीतिक हो या खिलाड़ी हो।