फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Royal XI team defeated GCC team

Sambhal News: रॉयल इलेवन की टीम ने जीसीसी की टीम को दी मात

Mon, 02 Dec 2024 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 02 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Royal XI team defeated GCC team
चंदाैसी में क्रिकेट मैच के दाैरान शाॅट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : चंदाैसी
चंदौसी (संभल)। नगर के मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज के मैदान पर चल रहे आरकेएस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पांचवां मैच रॉयल इलेवन और जीसीसी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें रॉयल इलेवन की टीम ने जीसीसी को हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ी सुमित बनर्जी मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

रविवार को जीसीसी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसीसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 95 रन सिमट गई। अनमोल ने 38 और अक्षय ने 15 रन का योगदान दिया। रॉयल इलेवन के गेंदबाज सुमित बनर्जी ने चार और शुभम ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल इलेवन की टीम ने 17.3 ओवर में 98 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। सुमित बनर्जी ने 45 और फैज ने 15 रन बनाए। जीसीसी के गेंदबाज अनमोल ने तीन और सोनू ने दो विकेट झटके। अंपायर की भूमिका मोहित ने निभाई। इस दौरान अश्वनी शर्मा, अमित पाठक, अनुज गुप्ता, शोभित सिंह, नारायण पाठक, अंशु शर्मा आदि मौजूद रहे। सोमवर का मैच रॉयल इलेवन और यंग स्टार के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed