फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Route will be diverted in the city on the day of Rath Yatra

Sambhal News: गणेश चौथ रथयात्रा के दिन शहर में रहेगा रूट डायवर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Route will be diverted in the city on the day of Rath Yatra
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

गणेश चौथ रथयात्रा व मेले के दौरान आने वाली भीड़ व वाहनों के लिए प्रशासन ने पार्किंग की व्यवस्था की है। 19 सितंबर को निकालने वाली गणेश चौथ रथयात्रा के लिए पार्किंग, रूट डायवर्जन, बैरियर लगाए जाएंगे। रथयात्रा वाले दिन यात्रा मार्ग पर दोपहर से ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा और तीन बजे से दोपहिया वाहनों को भी रोक दिया जाएगा।
यहां पर लगेंगे बैरियर
- गीता सत्संग भवन तिराहा (रघुनाथ आश्रम) बैरियर से गणेश मंदिर से मेला ग्राउंड से अर्द्धनारीश्वर मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का आगमन बंद रहेगा।
- मनिहार तिराहा बैरियर से गणेश मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का आगमन बंद रहेगा।
- अर्द्धनारीश्वर मंदिर तिराहा बैरियर मेले की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- गणेश चौक मेला गेट से बैरियर से गणेश मेले में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
-ब्रह्म बाजार तिराहा कैथल गेट की पुलिया बैरियर से मेले की ओर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
------


ये रहेगी पार्किंग और डायवर्जन प्लान

- पथरा मोड तिराहा बदायूं रोड पर अस्थाई रोडवेज बस अड्डे का संचालन किया जाएगा।
- हनुमान सिंह ग्राउंड निकट सीता आश्रम चौकी के पास खाली ग्राउंड में सभी प्रकार के बड़े वाहन /ट्रैक्टर ट्राली की पार्किंग।
- नानक चंद आदर्श इंटर कॉलेज के ग्राउंड में चार पहिया व दोपहिया वाहनों की पार्किंग।
- आवास विकास चौराहा (टेलीफोन एक्सचेंज) पर संभल-बहजोई मार्ग से आने वाले भारी वाहनों, ट्रैक्टर ट्राली आदि की पार्किंग।
- कैथल गेट की पुलिया के पास दाऊजी मंदिर परिसर में चार पहिया व दोपहिया वाहनों की पार्किंग।
- गुलडेहरा मार्ग पर ज्यारत के सामने खाली पड़े ग्राउंड में चार पहिया व दोपहिया वाहनों की पार्किंग।
- वीआईपी पार्किंग गणेश मंदिर के पास डेयरी के सामने वीवीआईपी, वीआईपी वाहनों की पार्किंग।
- कस्बा चंदौसी में रथयात्रा के दौरान कस्बे के अंदर दोपहर दो बजे से ई-रिक्शा, ऑटो सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। रथयात्रा मार्ग पर दोपहर तीन बजे से अन्य सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

रथ यात्रा के लिए रूट व्यवस्था
19 सितंबर को निकालने वाली गणेश चौथ रथयात्रा के लिए शहर में फव्वारा चौक, भगत सिंह चौक, मालवीय चौक, बीएमजी तिराहा, चूने वाली गली, घंटाघर, बड़ा बाजार, ब्रह्म बाजार तिराहा, कैथल गेट, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, गीता सत्संग भवन, सीता रोड, मनिहार चौक आदि रोड पर ई-रिक्शा तथा चारपहिया वाहनों का दोपहर दो बजे से आवागमन बंद रहेगा। साथ ही इन मार्गों पर दोपहर तीन बजे के बाद दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed