फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Route plan went wrong during the festival, traffic jams occurred due to haphazard operation

Sambhal News: त्योहार पर रूट प्लान हुआ धड़ाम, बेतरतीब संचालन से लग रहा जाम

Sun, 30 Mar 2025 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 30 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Route plan went wrong during the festival, traffic jams occurred due to haphazard operation
संभल। कोतवाली के साथ यातायात पुलिस शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए खुद के बनाए रूट प्लान का पालन नहीं करा पा रही। पुलिस के रूट प्लान को धता बताकर मनमाने तरीके से दौड़ते ई-रिक्शा यातायात व्यवस्था को धड़ाम कर रहे हैं। इस कारण सभी प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन रही है। इसके साथ आधी सड़क तक खड़े ई-रिक्शा राहगीरों की राह का रोड़ा बन रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक समस्या चंदौसी चौराहे पर रोडवेज बस से उतरने वाले यात्रियों को होती है। उन्हें चौराहे तक पहुंचने में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी का शिकार होना पड़ता है। नवरात्र और फिर ईद के दृष्टि से बाजार में प्लान की पड़ताल करने के दौरान यह हकीकत सामने आई। मुख्य बाजार हो या फिर सराफा। नखासा से लेकर शंकर चौराहे तक बाजार में तमाम ई-रिक्शा ही नजर आए। जबकि तहसील के ढाल से इन्हें बाजार में जाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। बावजूद इसके यह पहुंच गए। प्वाॅइंट पर तैनात रहने वाले जिम्मेदार कर्मियों ने भी इन्हें टोकने की जहमत नहीं उठाई। जिस कारण यह फर्राटा भरते नजर आए। जिले के यातायात प्रभारी प्रमोद मान का कहना है कि प्लान का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

- निर्धारित मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन न होने के संबंध में कर्मियों को निर्देशित किया गया है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।-
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार सिंह, सीओ, यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed