फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Route diversion will remain in the district regarding counting of votes

मतगणना को लेकर जिले में रहेगा रूट डायवर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Route diversion will remain in the district regarding counting of votes
संभल। विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना को लेकर जिले में रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन

दस मार्च को सुबह पांच बजे से मतगणना की समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। रूट डायवर्जन के हिसाब से अलीगढ़, गुन्नौर और बदायूं से आने वाले भारी व्यावसायिक वाहन जिनको मुुरादाबाद, संभल, चंदौसी और बहजोई की ओर जाना है, वह वाहन नूरपुर तिराहे से रजपुरा, गवां होकर गंत्वय को जाएंगे। हल्के व भारी वाहनों, जिनकों बहजोई, चंदौसी संभल को जाना है वह पाठकपुर, फरीदपुर टिकटा रोड से बेहटा जयसिंह चौराहा बहजोई होकर जाएंगे।

मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी व्यावसायिक वाहन जिनको धनारी, बबराला, अलीगढ़, दिल्ली जाना है, वह सभी वाहन संभल तिराहा बहजोई से बेहटा जयसिंह चौराहा टिकटा रोड रजपुरा होकर जाएंगे।
विज्ञापन

यह होंगे डायवर्जन ड्यूटी प्वाइंट
-नूरपुर तिराहा
-पाठकपुर चौराहा, टिकटा रोड
-वार्ष्णेय इंटर कालेज बहजोई
-इस्लामनगर चौराहा, बहजोई
-संभल तिराहा, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed