{"_id":"655d0ec9547eacd527055e56","slug":"route-diversion-from-tomorrow-heavy-vehicles-will-be-banned-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-5151-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रूट डायवर्जन कल से, भारी वाहनों पर रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रूट डायवर्जन कल से, भारी वाहनों पर रहेगी पाबंदी
Wed, 22 Nov 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिले में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के चलते कल यानि बृहस्पतिवार से 28 नवंबर तक रूट डायवर्जन रहेगा। प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां से बस, रोडवेज बस, ट्रक व अन्य माल वाहक वाहनों को डायवर्ट किया गया है। ऐसे जिले में नौ स्थानों से डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर रूट डायवर्जन किया गया है। भारी वाहनों के लिए प्लान तय कर दिया है। बताया कि गंगा स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। वह निर्धारित मार्ग से गुजारे जाएंगे। इसके लिए पुलिस की निगरानी रहेगी।
संभल में मुरादाबाद मार्ग-
मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन रोडवेज बस, बस ट्रक व अन्य माल वाहक वाहन चौधरी सराय से वाया खिरनी तिराहा से गवां, केसरपुर तिराहा से रजपुरा, नूरपुर तिराहे से इंद्रा चौक बबराला होते हुए नेहरू चौक गुन्नौर पहुंचेंगे। उसके बाद नरौरा होकर आगे जाएंगे। संभल में चौधरी सराय से हसनपुर मार्ग पर भारी वाहन नहीं जाएंगे।
चंदौसी में मुरादाबाद मार्ग
मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ और आगरा जाने वाले वाहन बहजोई, धनारी, इंद्रा चौक बबराला पहुंचेंगे। वहां से नरौरा पुल होकर आगे जाएंगे।
बदायूं से बहजोई मार्ग
झ्लामनगर बदायूं रोड से बहजोई होकर दिल्ली, अलीगढ़ जाने वाले वाहन बहजोई, इस्लामनगर चौराहे से धनारी, बबराला, नरौरा होकर जाएंगे। इस दौरान बस, रोडवेज बस, ट्रक व अन्य माल वाहक वाहनों को जिंजौडा टांडा से टी-प्वाइंट चौकी की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। केसरपुर तिराहे से टी-प्वाइंट चौकी अनूपशहर की ओर भी आवागमन नहीं होगा।
विज्ञापन
जिले में यह रहेंगे डायवर्जन प्वाइंट
1. नूरपुर तिराहा
2. इन्द्राचौक बबराला
3. केसरपुर तिराहा
4. चौकी टी-प्वाइंट, अनूपशहर पुल
5. गंवा-रेहरा तिराहा
6. सिसौना टांडा
7. चौधरी सराय चौराहा
8. वाजिदपुरम बाईपास मुरादाबाद मार्ग
9. सिरसी बिलारी तिराहा