{"_id":"57853f4f4f1c1b191d13e166","slug":"rotary-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3100 का स्टेटस रद्द करने का मामला कोर्ट पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3100 का स्टेटस रद्द करने का मामला कोर्ट पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
अदालत का फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटरी डिस्ट्रक्ट 3100का स्टेटस रद्द करने का मामला कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में असिस्टेंट गवर्नर डा.राकेश चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के इस निर्णय को मंगलवार को न्यायालय में चुनौती दे दी है। न्यायालय ने छह अगस्त को सात पदाधिकारियों से जवाब दाखिल करने को कहा है।
रोटरी इंटरनेशनल के दुनिया में 520 डिस्ट्रिक्ट (मंडल) हैं, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 3100 में संभल, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, पौढ़ी गढ़वाल, अमरोहा, बिजनौर, बुलंदशहर, बागपत व शामली जिले शामिल हैं। इसमें करीब 75 क्लब व 2000 रोटेरियन जुड़े हैं। पिछले दिनों धनराशि में हेराफेरी को लेकर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने डिस्ट्रिक्ट3100 का स्टेटस ही समाप्त कर दिया था।
इससे मौजूदा गवर्नर की सेवाएं तो समाप्त हुई ही, साथ ही दो वर्षों के लिए बड़े पदाधिकारियों का कार्यकाल भी खतरे में पड़ गया। रोटरी इंटरनेशनल पोलियो समेत कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों को भी संचालित करता है, उन्हें भी झटका लग गया। वर्ष-2016-17 के सहायक मंडलाध्यक्ष डा.राकेश चौधरी (चंदौसी) ने रोटरी इंटरनेशनल की इस कार्रवाई को मंगलवार को न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन) में याचिका दायर करके चुनौती दी है।
विज्ञापन
डा.राकेश चौधरी के अधिवक्ता अवनीश सक्सेना ने बताया कि मामले को न्यायालय ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। छह अगस्त को सभी प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करने को कहा है।
इसमें वन रोटरी सेंटर 1560 शेरमन एवेन्यू ईवस्तान लिलिनोयज 60201-3698 यूएसए के रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष जॉन.एफ. गेर्म, जनरल सेकेट्री जॉन पी हेवको, अध्यक्ष रोटरी इंटरनेशनल केआर रविंद्रन तथा अलकापुरी बड़ोदरा (गुजरात) के डायरेक्टर रोटेरियन डा.मनोज डी.देसाई, साउथ एशिया के रीजनल हेड राजीव रंजन (थापर हाउस नई दिल्ली) को प्रतिवादी व मुरादाबाद के रोटेरियन दीपक बाबू, सिकंदराबाद के रोटेरियन दिनेश शर्मा को प्रासंगिक प्रतिवादी बनाया गया है।