फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rotary Club members took a pledge to plant trees

Sambhal News: रोटरी क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण कर लिया प्रण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club members took a pledge to plant trees
संभल। रोटरी क्लब संभल मिडटाउन की ओर से नगर के सूर्यकुंड मंदिर परिसर में मंगलवार को सुबह पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

पौधारोपण कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डा. प्रशांत वार्ष्णेय ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के लिए सबसे बड़ा उपहार पेड़ हैं क्योंकि पेड़ हमें प्राकृतिक वायु फिल्टर कर ऑक्सीजन देते हैं और उनके उगने पर न केवल पर्यावरण शुद्ध होगा बल्कि जल की गुणवत्ता, संचय और मिट्टी की गुणवत्ता एवं कटान की स्थिति भी सुधरेगी। प्रदूषित वायु शुद्ध और विषाक्त पदार्थों से मुक्त होगी। पेड़ मनुष्य के साथ साथ वन्य जीवों की सुरक्षा, ईंधन और भोजन देकर भी लाभकारी हैं। कार्यक्रम में सदस्यों ने एक एक पौधा लगाकर यह प्राण लिया कि वह हर साल एक पौधा मां और बिटिया के नाम जरूर लगाएंगे और उसकी देखभाल भी करेंगे। इससे कि आने वाला कल सुरक्षित समृद्ध और रोग मुक्त हो।

कार्यक्रम में पहलगाम में हुए नरसंहार में मारे गए पर्यटकों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। जान गंवाने वाले पर्यटकों के नाम पर भी पौधा लगाया गया। जिसमें आम, बेलपत्र, अमरूद, जामुन आदि के पौधे लगाए गए। इस दौरान सचिव सुमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आलोक, अवधेश वार्ष्णेय, नीरज भारद्वाज, वेद चाहल, हरदीप क्विटी, डा. उर्वशी वार्ष्णेय, राधिका, शैली, सुरभि आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed