फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Room caught fire due to gas leakage, father and son burnt

Sambhal News: गैस लीकेज होने पर कमरे में आग लगी, पिता-पुत्र झुलसे

Sun, 21 Jan 2024 03:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 21 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Room caught fire due to gas leakage, father and son burnt
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी रामकिशन के कमरे में गैस लीक होने पर रात में बीड़ी जलाने पर आग लग गई। आग में रामकिशन और उसका बेटा महेंद्र झुलस गया। आसपास के लोगों ने मदद नहीं की। शनिवार को सूचना पर पहुंची मुरादाबाद निवासी बेटी ने पिता व भाई को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी रामकिशन की पत्नी की मौत हो चुकी है। परिवार में बेटा महेंद्र व दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। ऐसे में दोनों पिता-पुत्र ही घर में रहते हैं। शुक्रवार की रात पिता-पुत्र खाना खाने के बाद कमरे में सो गए। रसोई गैस सिलिंडर लीक होने पर गैस कमरे में फैल गई। रात में रामकिशन ने बीड़ी जलाने के लिए माचिश की तीली जलाई तो कमरे में आग लग गई। कमरे में आग फैलने पर पिता-पुत्र ने बमुश्किल आग बुझाई, लेकिन दोनों आग में गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने की जहमत नहीं उठाई। शनिवार की दोपहर मुरादाबाद में रह रही बेटी प्रीति पहुंची और पिता व भाई को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आग लगने से किशोरी झुलसी, जिला अस्पताल से रेफर
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मुंजब्ता निवासी 14 वर्षीय किशोरी हिना शनिवार की सुबह जैकेट में आग लगने से झुलस गई। हिना के पिता रामकिशन ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गांव मऊभूड़ गए हुए थे। घर पर बेटी हिना और बेटा धर्मेंद्र था। धर्मेंद्र ने फोन करके बताया कि हिना घर में डिबिया की रोशनी के सहारे कपड़े ढूढ़ रही थी। इस दौरान हिना की जैकेट में आग लग गई। इससे वह झुलस गई। आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से रेफर कर दिया गया। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। हयातनगर थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी से जानकारी की गई है। उसने हादसा होने की जानकारी दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed