फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   romio beaten by public

लोगों ने की ‘रोमियो’ की धुनाई, बाल आधे काटे मूंछ उड़ाई

Sun, 26 Mar 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 26 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
romio beaten by public
असमोली क्षेत्र के एक गांव में आरोपी से माफी मंगवाते लोग। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
लड़की को फोन पर तंग करने वाले कथित रोमियो की गांववालों ने मिल कर उसके हाथ बांधे और धुनाई कर  दी। उसे सबक सिखाने के लिए बाल आधे काटे और मूंछ उड़ा दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। अब रोमियो हवालात में है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि युवती का फोन नंबर किसी तरह से रसूलपुर धतरा निवासी युवक के पास आ गया। युवक उस  युवती को फोन पर तंग करता था। युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि, उल्टे युवक ने परिजनों को धमकाया।
विज्ञापन


यही नहीं युवक ने युवती को परेशान करने के लिए कॉल करना जारी रखा।  ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को सुबह एक बार फिर युवक ने फोन किया। युवती से कहा कि जब घर पर कोई न हो तब उसे बुला लेना। युवती ने परिजनों को बताया तो इसकी सूचना प्रधान व कुछ अन्य लोगों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सबने सलाह की और इसके बाद युवक को गांव बुला लिया। युवक जैसे ही युवती के घर पहुंचा। लोगोें ने उसे घेर लिया और पूछताछ की। इसके बाद उसे जमकर पीटा गया। बाल आधे काटकर मूंछ उड़ा दी।


इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक ने खुद को रसूलपुर धतरा निवासी गुफरान बताया। थाना प्रभारी  कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि इस मामले में रसूलपुरधतरा निवासी गुफरान पुत्र मुनव्वर को  गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

आरोपी बोला- मैं बेकसूर
मेरे पास युवती का खुद फोन आता था और मैं युवती के बुलाने पर ही गांव पहुंचा था। वहां पर मेरे साथ मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।
-गुफरान, गिरफ्तार युवक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed