{"_id":"583352884f1c1bbf04b3abf8","slug":"rojmarra-ki-chijon-pr-dikhane-lga-asar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजमर्रा की चीजों पर दिखने लगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजमर्रा की चीजों पर दिखने लगा असर
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 22 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
हरी सब्जियों की आवक कम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी का असर बाजार पर बरकरार है। दैनिक खबरों के अलावा आज रोजमर्रा की चीजों पर इसका असर है। ब्रेड, बटर, सब्जी, दूध, फल के दाम घट गए हैं। इनकी बिक्री और खरीदारी तथा सप्लाई पर असर है। जबकि आटा दाल और चीनी के दाम बढ़ गए हैं।
नोट बंदी से कारोबार पर असर है। बिक्री घटी है। आमतौर पर लोग जरूरत का सामान ही खरीद रहे हैं। बाजार में भीड़ भाड़ नहीं है। नोट बंदी के 13 वें दिन सोमवार को दोपहर संभल के बाजार में सन्नाटे का माहौल था। सब्जी बाजार में ग्राहकों का इंतजार हो रहा था। किराने की दुकानों पर भीड़ नहीं थी। सर्राफा और कपडा बाजार में ग्राहक नजर नहीं आए। दूध और पनीर के विक्रेता सुभाष कुमार का कहना है कि दूध और पनीर की बिक्री घटी है। पनीर में बीस रुपये प्रति किलोग्राम के दाम घटे। दूध के दाम दो रुपये प्रति किलोग्राम घट गए हैं।
किराना व्यापारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि बड़े नोट होल सेलर नहीं ले रहे हैं जिससे चीनी और आटा के दाम बढ़ गए हैं। दालों और मसालों के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। ब्रेड का दाम वही है। बटर के दाम दो रुपये तक प्रति सौ ग्राम में बढ़े हैं। बाजार में खाद्य पदार्थों की कोई कमी नहीं है। माल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
जरूरी चीजों के दाम मेें आया बदलाव
पहले अब
दूध 44 42 (रुपये/लीटर)
पनीर 260 240 (रुपये/किलोग्राम)
सेब 80 100 (रुपये/किलोग्राम)
चीनी 42 45 (रुपये/किलोग्राम)
आटा 240 250 (रुपये/10किलोग्राम)
चावल 38 40 (रुपये/किलोग्राम)
आलू 15 10 (रुपये/किलोग्राम)
टमाटर 30 15 (रुपये/किलोग्राम)