{"_id":"5dd048a48ebc3e54a438f55b","slug":"robbery-with-business-man-in-sambhal-sambhal-news-mbd3294860172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी को लूटा
विज्ञापन
संभल/गुन्नौर। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-बबराला मार्ग स्थित हिमायूंपुर पेट्रोल पंप के नजदीक नमकीन व्यापारी से लूटपाट की है। बाइक सवार बदमाश रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित व्यापारी ने शोर मचाया जिसे सुनकर आसपास के लोग आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को देर शाम बबराला निवासी संजय पुत्र मनोहरलाल के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की है। इसमें बदमाश 1.86 लाख रुपये लूट कर ले गए। घटना उस समय की है जब व्यापारी जुनावई में लगने वाली साप्ताहिक बाजार से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही बदायूं-बबराला मार्ग स्थित हिमांयूपुर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया और रुपये लूटकर ले गए।
पीड़ित ने बताया कि वह नमकीन का थोक व्यापार करता है। साप्ताहिक बाजार से अपनी विक्की बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की है। घटना को अंजाम देने के बाद वह जुनावई की ओर भाग गए।
विज्ञापन
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।