{"_id":"61aa65c19a13da1989781709","slug":"robbery-by-taking-farmer-and-family-hostage-chandausi-news-mbd411472022","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान और परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान और परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव रीठ में बृहस्पतिवार रात तीन नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर में घुस आए और तमंचे के बल पर किसान और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। बदमाश घर से पचास हजार रुपये की नकदी, सोने के एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी चांदी की पाजेब लूट कर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित किसान से जानकारी कर क्षेत्र में कांबिंग की। मगर कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित की ओर से घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रीठ निवासी किसान नरेंद्र स्वरूप उर्फ राजू का घर गांव के बाहरी छोर पर है। बृहस्पतिवार रात वह अपने मकान के बरामदे में परिवार समेत सो रहा था। रात करीब तीन बजे तीन नकाबपोश बदमाश पीछे से मकान की छत के रास्ते घर में घुस गए और बरामदे में सो रहे दंपती को जगाया। तमंचे से गोली मारने की धमकी दी।
इसके बाद बदमाशों ने दंपती के हाथ बांध दिए। बदमाश कमरे में पहुंचे, वहां सो रही नरेंद्र की मां इमरती देवी, पुत्री आरती व अंजलि जगाया और उनके भी हाथ पीछे करके बांध दिए और उन्हें भी बाहर बरामदे में दंपती के पास बैठा दिया। दो बदमाश परिजनों के पास तमंचे लेकर खड़े रहे और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। एक बदमाश ने घर में रखे संदूक की तलाशी ली। बदमाश किसान के घर से 50 हजार रुपये की नकदी, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, आरती के कान से सोने के कुंडल ले लिए।
विज्ञापन
बदमाश जब घर में लूटपाट कर जा रहे थे, तब किसान नरेंद्र स्वरूप को तीन-चार थप्पड़ मारे और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने किसी तरह अपने आपको बंधन मुक्त किया और शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुन आसपास के लोग किसान के घर पहुंच गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित किसान से जानकारी की और जंगल में कांबिंग की