फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ROB construction has gained momentum, vehicles will be able to run fast by February next year

Sambhal News: आरओबी निर्माण में आयी तेजी, अगले साल फरवरी तक फर्राटा भर सकेंगे वाहन

Wed, 15 Jan 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 15 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
ROB construction has gained momentum, vehicles will be able to run fast by February next year

विज्ञापन

चंदौसी। मंडी समिति रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी आई है। अगले बरस यानी फरवरी 2026 में ओवरब्रिज पर वाहनों के फर्राटा भरने की संभावना जताई जा रही है। आरओबी निर्माण के लिए पिलर के ऊप पियर कैप रखने के कार्य के बाद अब बीम रखने की तैयारी की जा रही है।



मंडी समिति रेलवे क्रासिंग 36बी पर जाम से निजात दिलाने के लिए मार्च 2024 में आरओबी का निर्माण शुरू किया गया था। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने शिलान्यास कर शुरुआत की थी। रेलवे फाटक के दोनों ओर 700 मीटर ओवरब्रिज बनना है। अब तक यहां पिलर और पिलर के ऊपर पियर कैप रखने का कार्य पूरा हो चुका है। पियर कैप के ऊपर बीम रखने की तैयारी चल रही है। साइट इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि पियर कैप के ऊपर बीम रखने की तैयारी की जा रही है। जल्दी ही कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। अगले वर्ष 2026 में फरवरी माह तक आरओबी का कार्य पूर्ण होने की संभावना है। इसके बाद रेलवे विभाग द्वारा कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन




दुकानदारों के चेहरे पर खिंची चिंता की लकीरें

आरओबी निर्माण के चलते आसपास स्थित दुकानदारों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगी है। आरओबी निर्माण के बाद दोनों साइडों में सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। जिससे मार्ग पूरी तरह से पैदल वालों के लिए भी बंद कर दिया जाएगा। वहीं सर्विस रोड निर्माण के लिए कई दुकानें तोड़ी भी जाएंगी। ऐसे में दुकानदारों में रोजगार को लेकर गहराने लगा है। इस संदर्भ में कुछ दुकानदारों से बातचीत हुई तो उन्होंने अपने कारोबार को लेकर चिंता जाहिर की। दुकानदार गौरव कुमार, महेश कुमार व रामकृष्ण ने बताया कि सर्विस रोड के चौड़ीकरण को लेकर चिंता सता रही है। यदि चौड़ीकरण में उनकी दुकान चली गई तो आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकानदारों से बातचीत
गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed