फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roadways service is required from Chandausi to Islamnagar and Sahaswan.

Sambhal News: चंदौसी से इस्लामनगर व सहसवान के लिए रोडवेज सेवा की दरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Roadways service is required from Chandausi to Islamnagar and Sahaswan.
चंदौसी(संभल)। भले ही सरकार ने हर गांव को सड़क से जोड़ दिया है, लेकिन यातायात के साधनों का अभाव अब भी लोगों को अखर रहा है। हालत यह है कि शहर से बदायूं जिले के प्रमुख सहसवान एवं इस्लामनगर शहरों के आवागमन का कोई सीधा साधन न होने के कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों में जान जोखिम में डालकर टुकड़ों में सफर तय करना पड़ता है। इसमें समय के साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता है।
विज्ञापन

चंदौसी से इस्लामनगर की दूरी महज 17 और सहसवान की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में इन दोनों नगरों के लिए लोग आते-जाते हैं। इस रास्ते में कई स्कूल कालेज भी हैं, जिनमें पढ़ने के लिए प्रतिदिन छात्र-छात्राएं भी आते जाते हैं। दोनों कस्बों तक पहुंचने के लिए शहर से रोडवेज बस की कोई सुविधा नहीं है। सिर्फ बदायूं रोड पर पथरा तिराहे के पास से इक्का दुक्का डग्गामार बस ही इस्लामनगर तक जाती है। जिन यात्रियों को सहसवान जाना होता है, वे इस्लामनगर से डग्गामार वाहनों में बैठकर पहुंचते हैं। आलम ये है कि चंदौसी से इस्लामनगर तक के लिए प्राइवेट बसों का भी कोई शेड्यूल नहीं है।
विज्ञापन

इन दोनों नगरों के लिए रोडवेज बसें चलाने के लिए कई बार मांग उठी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूरी तरह से डग्गामार वाहनों का सहारा होने के कारण खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गाें को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। अहम बात यह भी है कि इस मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहनों के चालक भी सवारियां खचाखच भरने के बाद ही आगे बढ़ते हैं। इसके लिए कई वार यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी राजीव यादव का कहना है कि लोगों की मांग को देखते हुए सहसवान व इस्लामनगर रोड पर बसों का संचालन शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई दिया निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed