फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roadways buses in Rampur CM rally, passengers were upset across the district

रोडवेज की बसें रामपुर सीएम रैली में, जिलेभर में यात्री रहे परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses in Rampur CM rally, passengers were upset across the district
संभल/चंदौसी। सोमवार को रामपुर में सीएम योगी का दौरा था। इसलिए जिले से भी 30 रोडवेज की अनुबंधित बसें रामपुर भेजी गईं थीं। जिसके चलते भाईदूज मनाकर लौट रहीं बहनों के साथ अन्य यात्रियों को बसों की कमी के चलते खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज स्टेशन पर भी भीड़ रही। इस बीच जो भी बस आई, उसमें सवार होने के लिए आपाधापी का माहौल रहा। बस न मिलने पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

संभल से मुरादाबाद के लिए 22 रोडवेज की बसें संचालित होती हैं। रामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा था। इस कार्यक्रम के लिए संभल से 11 रोडवेज की अनुबंधित बसें भेजी गईं। जो 11 बसें बची उसमें ही यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। बसें कार्यक्रम में भेजने के बाद परिवहन निगम ने अपनी बसें भी इस मार्ग पर नहीं बढ़ाईं। जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुरादाबाद जाने वाले यात्री जगपाल सिंह ने बताया कि काफी देर इंतजार के बाद जो बस आ रही हैं उसमें यात्रियों के बैठने की जगह ही नहीं है। वहीं दूसरी ओर रोडवेज बसों की कमी का फायदा डग्गामार वाहनों ने उठाया।
विज्ञापन

वहीं, चंदौसी बस स्टैंड से परिवहन निगम की 67 बसें संचालित होती हैं। इसमें से अनुबंधित 19 बसों को सीएम योगी के कार्यक्रम में रामपुर भेजा गया। जिस कारण चंदौसी बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसों का टोटा पड़ गया। वहीं दीपावली, भैयादूज के बाद लोगों की घर वापसी थी। भीड़ अधिक होने और बसों की कमी के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। संभल, बदायूं, बिसौली, बिलारी, नोएडा के लिए बसें कम रहीं। इसके बाद लोगों ने शहर के बाहरी छोर के चौराहों की ओर रुख किया। रोडवेज अथवा निजी वाहनों का लोग मालगोदाम रोड स्थित आंबेडकर चौक, बहजोई तिराहा, बदायूं चुंगी पर घंटों इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा के लिए ढाई घंटे तक नहीं मिली बस
चंदौसी। त्योहार पर अवकाश के बाद अब लोगों की वापसी हो रही है। इस कारण दिल्ली, नोएडा की भी काफी भीड़ रही। दोपहर 12 बजे के बाद नोएडा के लिए कोई बस यात्रियों को नहीं मिली। यात्री करीब ढाई बजे तक इंतजार करते रहे। इसके बाद बदायूं से बस आई, तब जाकर लोग नोएडा के लिए रवाना हुई।
बहन को छोड़ने आए भाई की जेब से पर्स खींचा
संभल। रोडवेज बस स्टेशन पर अपनी बहन को छोड़ने आए मोनू की जेब से किसी ने पर्स खींच लिया। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी बहन को छोड़ने आया था। बहन हल्द्वानी जाएंगी। सामान चढ़ाते वक्त किसी ने पीछे से पर्स खींच लिया। जिसमें तीन हजार रुपये व अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। संवाद

चंदौसी बदायूं के बीच चलने वाली 19 अनुबंधित बसों को रामपुर रैली के लिए अधिग्रहित कर लिया गया था। त्योहार पर अवकाश के बाद लोगों की काम पर वापसी रही। बसों की कमी के कारण यात्री परेशान रहे तथा व्यवस्था नहीं बन पाई।
अनिल कुमार मिश्रा, प्रभारी स्टेशन रोडवेज, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed