फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   roadways bus driver did not sit passenger in sambhal

संभल होकर गुजरने वाली रोडवेज बसों का मनमानी से संचालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
roadways bus driver did not sit passenger in sambhal
संभल। दिल्ली से संभल होकर निकलने वाली रोडवेज बसों का संचालन मनमर्जी से हो रहा है। रोडवेज चालक यात्रियों को लेने के लिए बसें नहीं रोकते। यह समस्या रात के समय ज्यादा होती है। रोडवेज बस चालक व परिचालक मनमानी दिखाते हैं। इससे उन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है जिन्हें दूर दराज जाना होता है। यह समस्या काफी समय से बनी हुई है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी रवैया बदला नहीं है। यात्रियों में रोष है। जहां एक ओर परिवहन निगम अपनी व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रयासरत है। वहीं यात्रियों को रात के समय परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल दिल्ली से संभल होकर गुजरने वाली रोडवेज बसों की संख्या काफी है। यह रोडवेज बसें चंदौसी होकर बदायूं और बहजोई होकर बदायूं के लिए चलती हैं। लेकिन रात के समय रोडवेज बस चालक और परिचालक यात्रियों को बैठाने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की देर रात कई बसें चंदौसी के लिए ऐसी गुजरीं जिन्होंने संभल के चौधरी सराय और चंदौसी चौराहे से यात्रियों को नहीं बैठाया। वहीं चौधरी सराय से बहजोई के लिए जाने वाली बसों को भी नहीं रोका गया। इससे यात्रियों को देर रात खड़े रहना पड़ा। जब डग्गारमार वाहन आए तो उससे अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed