{"_id":"6402d0f8183302a85608c994","slug":"roadways-bus-coming-from-delhi-crushed-the-villager-crossing-the-road-death-sambhal-news-c-15-1-75617-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क पार कर रहे ग्रामीण को दिल्ली से आ रही रोडवेज बस ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क पार कर रहे ग्रामीण को दिल्ली से आ रही रोडवेज बस ने कुचला, मौत
विज्ञापन
संभल। संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव रिठाली के नजदीक दिल्ली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने गांव निठाली निवासी सुशील कुमार (50) पुत्र पृथ्वी सिंह को रौंद दिया।
इसमें मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सुशील कुमार सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आई नोएडा डिपो की रोडवेज बस से हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे विपिन ने बताया कि उसके पिता शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे किसी काम से जा रहे थे।
इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। बताया कि उसके पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया और आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।