फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roadways bus collided with truck, three injured

ट्रक से रोडवेज बस टकराई, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with truck, three injured
बनियाठेर थाना क्षेत्र के संभल मार्ग पर ट्रक से रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन

संभल मार्ग पर सराय सिंकदर के पास सड़क पर पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। पुलिया का निर्माण होने के कारण सड़क किनारे कच्ची सड़क के यातायात चलाया जा रहा है। सोमवार की रात सवा दस बजे दिल्ली से रोडवेज बस चंदौसी की ओर आ रही थी। तभी पुलिया निर्माण के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के चलते चंदौसी की दिशा की ओर से जा रहे ट्रक की रोडवेज बस से साइड लग गई जिसमें बस में सवार यात्री अभिषेक अमरोहा जनपद के थाना हसनपुर निवासी अभिषेक गौतम, बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा के गांव परमानंद पुर निवासी कृष्णा देवी, बदायूं जनपद के बिसौली थाना निासी मुशीर घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस से उपचार को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर नरौली चौकी इंचार्ज सतीश मोरल पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अन्य यात्रियों को अन्य वाहनों से चंदौसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed