फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roads submerged due to one hour of torrential rain

एक घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कें हुई जलमग्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged due to one hour of torrential rain
चंदौसी। एक घंटे की मूसालधार बारिस से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे आवागमन में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बा रिश होने से कई दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से नागरिकों को राहत मिली है। दिन भर रुक-रुककर बूंदाबादी होने का क्रम देर शाम तक होती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में काले बादर छाए रहने से रुक-रुककर बूंदाबांदी होने का क्रम शुरू हो गया। दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक हुई झमाझम बारिश से शहर की सड़कों पर तीन-चार फिट जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भर जाने से नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के स्टेशन रोड, गोशाला रोड, शक्ति नगर, मुंसिफ रोड, पंचशील कालोनी, विकास नगर, सीता रोड, बिसौली गेट, जारई गेट, सीकरी गेट, एफआर रोड, मोहल्ला कागजी, संभल गेट सहित अनेक गली-मोहल्लों की सड़कों पर तीन-चार फिट जलभराव हो गया। सड़कों पर भरे पानी के कारण नागरिक घरों से बाहर नहीं निकल सके। करीब तीन घंटे बाद जब सड़कों से पानी साफ हुआ तो नागरिकों ने राहत महसूस की। मगर रुक-रुककर बूंदाबादी का क्रम देर शाम तक जारी रहा। वहीं पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी व उमस से बेहाल हो रहे नागरिकों को बारिश से राहत दिलाई है। शुक्रवार का पूरा दिन बूंदाबादी व बा रिश होने से सुहाना बना रहा।
विज्ञापन

----------
बा रिश में बच्चों व युवाओं ने जमकर की मस्ती
चंदौसी। शुक्रवार की दोपहर एक घंटे हुई जबरदस्त बारिश में बच्चों घरों की छतों व सड़कों पर जमकर मस्ती की। युवा भी बारिश में छतों पर नहाते नजर आए। पिछले कई दिन से भीषण गर्मी व उमस ने सभी को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को बा रिश होने से लोगों ने गर्मी व उमस से काफी राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

झमाझम बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, घरों में घुसा पानी
बबराला। शुक्रवार को हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर कीचड़ व गंदगी होने से राहगीरों को आवागमन के समय परेशानी उठानी पड़ी। बा रिश ने गर्मी व उमस से राहत दिलाई। जल निकासी न होने से टीचर्स कालोनी में घरों में बारिश का पानी घुस आया। शुक्रवार की सुबह दो घंटे हुई बारिश से नगर के रेलवे रोड, स्टेशन रोड, टीचर्स कालोनी, मुनीम कालोनी, लेखपाल कालोनी व अन्य कालोनी में मोहल्लों में जलभराव हो गया। सड़कों से पानी हटने के बाद गंदगी व कीचड़ होने से नागरिकों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

झमाझम हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से दी राहत
संभल। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई जिससे सड़कें पर मामूली जलभराव भी हुआ। दिन भर की उमस व तेज गर्मी के बाद हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। इधर बारिश ने किसानों को भी थोड़ी राहत दी। बिजली संकट के चलते किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। कुछ राहत इस बारिश से मिली है। वहीं दूसरी ओर लोगों ने भी राहत महसूस की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed