फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roads and drains will be built in Hanumangarhi at a cost of Rs 1 crore.

Sambhal News: हनुमानगढ़ी में एक करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी सड़क और नालियां

Wed, 27 Nov 2024 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 27 Nov 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be built in Hanumangarhi at a cost of Rs 1 crore.
चंदौसी (संभल)। मोहल्ला हनुमानगढ़ी के लोगों को जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से मोहल्ले में सड़क और नालियाें का निर्माण कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

वर्षों से मोहल्ला हनुमानगढ़ी में अधिकांश गलियों में सड़कें तक नहीं बनी हैं। नालियां न होने की वजह से सड़कों पर घरों से निकलने वाला पानी भरा रहता है। बारिश होने पर समस्या और बढ़ जाती है। लोगों को गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ता है। जुलाई व अगस्त में हुई बारिश में तो कई परिवार मकान खाली करके चले गए थे। लोगों ने समस्या उठाई तो पालिका ने हनुमान गढ़ी को हिस्सा मानने से ही इन्कार कर दिया था। जबकि ये लोग पालिका को लगातार गृहकर और जलकर भी दे रहे थे। तत्कालीन डीएम मनीष बंसल ने खुद मोहल्ले का भ्रमण कर सर्वे कराने के निर्देश दिए थे। बीते दिनों डिप्टी कलक्टर विनय मिश्रा ने भी भ्रमण कर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए अस्थाई व्यवस्था कराई थी। अब प्रशासन ने 15वें वित्त आयोग से हनुमान गढ़ी में सड़क और नालियों का निर्माण होगा। जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से सडकें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन




ये सड़कें बनेंगी

वार्ड नंबर चार हनुमान गढ़ी में सरदार सिंह के मकान से विष्णु कुमार के मकान तक, अतुल राघव के मकान से महेश सिंह के घर तक और दिल्ली वालों के मकान से डॉ. राजेंद्र प्रसाद के मकान तक व अन्य दूसरी गलियों में सीसी टाईल्स सड़क व नाली निर्माण का कार्य होगा। जिस पर करीब 51.39 लाख रुपये खर्च होगा। इसके अलावा बड़ा हनुमान मंदिर से वीर सिंह के मकान तक। मंजू देवी के मकान से सरस्वती विद्या मंदिर समेत आसपास मोहल्ले की सड़कें बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

वर्जन

हनुमान गढ़ी में 15वें वित्त आयोग से करीब एक करोड़ रुपये की लागत से सीसी, टाइल्स सड़कों और नालियों का निर्माण किया जाएगा। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रकिया कराई जाएगी।

-कृष्ण कुमार सोनकर, ईओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed