फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roadmap of upcoming programs explained to workers in BJP meeting

भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को समझाया आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Roadmap of upcoming programs explained to workers in BJP meeting
संभल। भाजपा के जिला कार्यालय पर कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं के बारे में जानकारी दी र्गइं। आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप समझाया गया। कोरोना काल में वीरगति को प्राप्त होने वाले कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड स्थित एकता विहार में भाजपा के जिला कार्यालय पर बैठक की शुरूआत प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गुलाब देवी, जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व विधायक सतेंद्र सिंह, अखिलेश अग्रवाल, कमल कुमार कमल, धीरेंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित करकी। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी अंतिम स्थान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने आगामी कार्यक्रमों, अभियान और चुनाव को लेकर चर्चा की। कोरोना काल में वीरगति को प्राप्त हुए कार्यकर्ताओं को दो मिनट के मौन के साथ श्रद्धांजलि देकर समापन किया गया। संचालन अर्जुन वाल्मीकि और कमल कुमार कमल ने संयुक्त रुप से किया। साक्षी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, गुन्नौर के विधायक अजीत यादव राजू, मंजू दिलेर, पूर्व जिलाध्यक्ष भीष्म शर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह, परमेश्वर लाल सैनी, चंद्रपाल सिंह, विपिन गुप्ता, गुलफाम सिंह यादव, असमोली के मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed