फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   road jam after accident in junawai

रोडवेज बस ने ग्रामीण को रौंदा, रोड जाम

Wed, 31 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 31 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
road jam after accident in junawai
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
गुन्नौर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बैंक से लौट रहे एक ग्रामीण को नरौरा डिपो की रोडवेज बस ने कुचल दिया। इसमे ग्रामीण की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों  और अन्य ग्रामीणों ने रोडजाम कर दिया।
विज्ञापन


आक्रोशित लोग जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। हालांकि सीओ व नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव अहरोला नवाजी निवासी किसान मनोहर उर्फ भूरे (42) अपने पिता प्रेमपाल के साथ मंगलवार को गन्ने के खाते से रुपये निकालने के लिए जुनावई कस्बे में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक आया। जहां पैसे नहीं मिलने पर दोनों पिता पुत्र लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुनावई के मेन चौराहे पर रोड किनारे लगी केले की ठेली के पास खड़े होकर बस का इंतजार करने लगे। इसी बीच गुन्नौर की ओर तेज गति से आ रही नरौरा डिपो की रोडवेज बस ने मनोहर उर्फ भूरे को कुचल दिया। उसके सिर के ऊपर से बस पहिया उतर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिता की आंखों के सामने ही उसके बेटे ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। बेटे को तड़पता देख प्रेमपाल भी बेहोश होकर गिर गया। जुनावई चौकी पुलिस के कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह ने बस का पीछा कर मणिकावली के पास जाकर बस चालक को पकड़ लिया है।

मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर मेरठ-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गईं। गुन्नौर के कोतवाल राजपाल सिंह ने जाम लगाने वालों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने।

बाद में सीओ उमेश यादव व नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। समझा बुझाकर सभी को शांत किया। दो घंटे के बाद जाम खुलवाया। मृतक के पुत्र नानक राम की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


मृतक की पत्नी शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उसने बताया सबसे बड़ी बेटी सुमन, दूसरा पूरन, तीसरा बेटा नानक राम तो चौथा बेटा प्रमोद तथा पांचवी पुत्री किताबश्री है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed