{"_id":"5f763e7a8ebc3ec5ed5aad0f","slug":"road-issu-in-sambhal-sambhal-news-mbd3645822109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं-बिजनौर राज्य मार्ग मे ऐसे नाला बना तो हो जाएंगे अवैध कब्जे, जिलाधिकारी के सामने उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं-बिजनौर राज्य मार्ग मे ऐसे नाला बना तो हो जाएंगे अवैध कब्जे, जिलाधिकारी के सामने उठा मुद्दा
विज्ञापन
संभल। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर नाले को इस तरह से बनाया जा रहा है जिससे अतिक्रमण बढ़ सकता है। इस मार्ग के निर्माण पर 413 करोड़ रुपये का सरकारी धन खर्च होने के बाद भी संभल नगर को पूरा लाभ नहीं मिल सकेगा। यह मुद्दा गुरुवार को भाजपा नेता संजय सांख्यधर ने जिलाधिकारी के सामने उठाया।
जिलाधिकारी ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के वर्ल्ड बैंक डिवीजन के अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह से फोन पर वार्ता की। उन्हें कहा कि मौके पर देखें और ऐसा कोई निर्माण न करें जिससे आने वाले दिनों में सड़क किनारे अवैध कब्जे हों और सड़क की चौड़ाई का पूरा लाभ जनता को न मिल सके। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने भाजपा नेता संजय सांख्यधर से कहा कि वे सड़क और नाले की डिजाइनिंग करने वाली कार्यदायी संस्था से बात करेंगे। इसके बाद ही समस्या का समाधान हो सकेगा।
यह है मुद्दा
बदायूं- बिजनौर स्टेट हाईवे में संभल नगरीय क्षेत्र में किलोमीटर 86 से 92 तक मार्ग की वर्तमान चौड़ाई मीटर 32 मीटर है पर इसमें सड़क सिर्फ 10 मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। जबकि सड़क के साथ ही नाला बनाया जा रहा है। यदि नाले की चौड़ाई को भी जोड़ दें तो मात्र 12 मीटर मार्ग कवर होगा। इसमें मार्ग के दोनों ओर 20 मीटर जगह खाली पड़ी रहेगी। जिसमें अतिक्रमण हो सकता है। वहीं यह मार्ग अगर अपनी पूरी चौड़ाई में नाले बनाकर डामर से पक्का नहीं किया तो यातायात को रफ्तार देने की योजना फेल हो जाएगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री को दी फोन पर जानकारी
संभल के भाजपा नेता संजय सांख्यधर ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से फोन पर वार्ता की। उनसे बातचीत में सड़क निर्माण में बरती जा रही तकनीकी गड़बड़ी का मुद्दा उठाया है। इस मामले में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कार्रवाई कराएंगेेे।
सड़क का फोटो है--