फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   road accident in sambhal chandausi

रोडवेज बस ने अचानक लगाए ब्रेक, ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
road accident in sambhal chandausi
धनारी। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर भकरौली के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय सामने से बाइक आने पर रोडवेज चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। हादसे से बचने के प्रयास में पीछे से आ रहा ट्रैक्टर हाईवे से उतरकर पेड़ से टकरा गया। ट्रैक्टर में सवार लोगों ने गुस्से में रोडवेज चालक की पिटाई कर दी और बस का शीशा फोड़ दिया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर भेजा। इस दौरान करीब 15 मिनट जाम लगा रहा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब एक बजे रामपुर डिपो की बस मुरादाबाद से अलीगढ़ जा रही थी। धनारी थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर भकरौली के पास आगे जा रहे ट्रैक्टर से ऑवरटेक करते समय सामने से बाइक सवार आ गया। रोडवेज चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए बस ट्रैक्टर के आगे कर दी। इधर ट्रैक्टर चालक ने रोडवेज की टक्कर से बचने के लिए ट्रैक्टर को हाईवे से नीचे उतार दिया। हाईवे से नीचे ढलान पर ट्रैक्टर नहीं रुका और पेड़ से टकरा गया। बहजोई क्षेत्र के गांव गंगेटा के करीब 25 लोग ट्रैक्टर में सवार थे और सभी राजघाट गंगा पर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। सभी सकुशल बच गए। घटना से लोग गुस्सा गए और रोडवेज चालक के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ लोगों ने ईंट मार कर रोडवेज के आगे का एक शीशा फोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर व रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। इस दौरान वाहनों की दोनों ओर लाइन लग गई। करीब 15 मिनट के बाद पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। सूचना पर रोडवेज परिवहन विभाग के अधिकारी भी शाम तक थाने पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र गंगवार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दोनों पक्षों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज में सवार यात्रियों को दूसरी बस से भेजा
रामपुर डिपो की रोडवेज बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे के बाद यात्री घबरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व बस परिचालक ने पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस को रुकवाकर यात्रियों को गंतव्य की ओर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed