Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Risk of Hepatitis C is increasing in the district

Sambhal News: जिले में हेपेटाइटिस-सी का खतरा बढ़ रहा

Fri, 05 Jul 2024 06:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 05 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Risk of Hepatitis C is increasing in the district
संभल। जिले में हेपेटाइटिस-सी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी पुष्टि जिला अस्पताल में हो रही जांच से हो रही है। जहां पहले वायरल लोड की जांच के लिए 200 से 250 मरीज हर महीने आते थे। वहीं, अब इन मरीजों की संख्या दुगनी हो गई है। 400 से 450 हो पहुंच गई है। इसमें ज्यादातर मरीज जिले के ही शामिल हैं। कुछ मरीज दूसरे जिले से भी जांच कराने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

संभल जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-सी की जांच पिछले दो महीने से बड़े स्तर पर होनी शुरू हुई है। पहले लैब का दायरा तय था। अब लैब पर कितनी भी जांच की जा सकती हैं। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। इस लैब के शुरू होने से पहले मरीजों को निजी लैब पर खासी रकम खर्च कर जांच करानी होती थी। इसके बाद दवाई शुरू होती थी तो वायरल लोड की जांच भी करानी पड़ती थी। इस लैब से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में हेपेटाइटिस सी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। असमोली, पवांसा, संभल ब्लॉक क्षेत्र में सबसे ज्यादा हेपेटाइटिस सी के मरीज हैं। असमोली के गांव रामनगर और बिलालपत में एक ही परिवार के कई कई लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह पता नहीं लगाया जा सका है कि यह यह मरीज बढ़ क्यों रहे हैं। रोकथाम के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


पहले 200 से 250 मरीजों की जांच होती थी। अब 400 से 450 मरीजों की जांच हो रही है। इसमें ज्यादातर मरीज जिले के ही शामिल हैं। कुछ मरीज दूसरे जिले के भी जांच कराने आते हैं। वायरल लोड की जांच से संक्रमण की स्थिति की सही जानकारी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आंचल मेहरोत्रा, चिकित्सक, जिला अस्पताल, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed