फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Risk of accidents due to waterlogging on the Sambhal-Gawan road.

Sambhal News: संभल-गवां मार्ग पर जलभराव से हादसे का खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Risk of accidents due to waterlogging on the Sambhal-Gawan road.
सौंधन। संभल-गवां मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे के खिरनी इंटरचेंज के पास बरसाती पानी भर गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते। आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं और ई-रिक्शा पलट रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है। बारिश शुरू होते ही संभल-गवां मार्ग पर पानी भर जाता है। सड़क के दोनों ओर आबादी है, फिर भी जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी लंबे समय तक जमा रहने से सड़क का डामर उखड़ जाता है। इससे गहरे गड्ढे बन जाते हैं। वाहन चालक गड्ढों का अनुमान नहीं लगा पाते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, ई-रिक्शा और अन्य छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। जलभराव के कारण कई बार ई-रिक्शा पलट चुके हैं और बाइक सवार घायल हुए हैं। गांव खिरनी निवासी प्रेमपाल यादव ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था न होना समस्या की मुख्य वजह है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की जा चुकी है, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed