फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Revenue department team will free the ponds from illegal occupation

तालाबों को अवैध कब्जों से मुक्त कराएगी राजस्व विभाग की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Revenue department team will free the ponds from illegal occupation
जुनावई। ब्लाक क्षेत्र के आठ गांवों में अमृत सरोवर के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार होने के साथ सुंदरीकरण भी किया जाएगा। इसको लेकर खंड विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर तालाबों का निरीक्षण किया। इसमें अधिकांश तालाबों पर किसानों का कब्जा पाया गया। कहा कि राजस्व टीम के माध्यम से तालाबों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र में 72 ग्राम पंचायतों में से लक्ष्य के अनुसार अमृत सरोवर के तहत पुराने आठ तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाना है। योजना के तहत खोदे गए तालाबों के चारों ओर तारकशी और सुंदरीकरण कर तालाब किनारे बैठने को बेंच लगाई जाएगी। खंड विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार ने गांव लहरा नगला श्याम, कादराबाद, परतपुर, हरगोविंदपुर, झुकेरा, दीपा नगला, पीर बहादुर सहित अन्य तालाबों का निरीक्षण किया जिसमें अधिकांश तालाबों पर ग्रामीणों का कब्जा पाया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही राजस्व विभाग की टीम द्वारा किसानों से तालाबों को मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed