फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Retired soldier shot brother and niece

Sambhal News: रिटायर्ड फौजी ने भाई-भतीजी को मारी गोली

Fri, 17 Nov 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 17 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier shot brother and niece
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली कस्बे में दीवार पर प्लास्टर के दौरान सीमेंट गिरने पर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। पहले जमकर मारपीट हुई। इस दौरान छोटे भाई रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से बड़े भाई गनेशीलाल और उसकी बेटी ऋचा को गोली मार दी। पिता-पुत्री को गंभीर हालत में सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। नरौली के मोहल्ला मंगलवाला निवासी गनेशीलाल और तोताराम दोनों सगे भाई है। दोनों के मकान एक दूसरे के बराबर स्थित हैं। बृहस्पतिवार को गनेशीलाल के मकान में प्लास्टर का कार्य चल रहा था। इस दौरान रिटायर्ड फौजी तोताराम वहां आया और मिस्त्री से बाेला कि वह ध्यान से कार्य करें। प्लास्टर के समय उसके घर में रेता और पानी नहीं आना चाहिए। इसी बात को लेकर गनेशी और तोताराम के बीच कहासुनी हो गई। पहले तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया। इसी बीच तोताराम घर में भागकर गया और पिस्टल निकाल लाया। उसने गनेशी पक्ष के ऊपर सीधे गोली चला दी। जिसमें एक गोली गनेशी की दाहिने जांघ में लगी, जबकि दूसरी गोली गनेशी की बेटी ऋचा के दाहिने ओर कोख से कुछ ऊपर की ओर लगी। गोली लगने ही पिता पुत्री दोनों घायल हो गए और लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी तोताराम और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। वही घायलों को चंदौसी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल पिता पुत्री को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ले के ही दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। सूचना पर एएसपी श्रीश्चंद्र ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष व आसपास के लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed