फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Restoration work of Mahava river started, DM performed Bhoomi Pujan

Sambhal News: महावा नदी के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू, डीएम ने किया भूमिपूजन

Sat, 12 Oct 2024 05:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 12 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Restoration work of Mahava river started, DM performed Bhoomi Pujan
जुनावई। महावा नदी के पुर्नजीवन का कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने विधिवत पूजा अर्चना कर नदी के खुदाई का कार्य शुरू कराया। इससे पहले मार्च महीने में रजपुरा क्षेत्र के सिरसा गांव में दूसरी बार कार्य शुरू किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही काम बंद हो गया है। अब पुन: महावा के जीर्णोद्धार की आस लगी है। अगर महावा अपने पुराने स्वरूप में पहुंचती है, तो गुन्नौर तहसील क्षेत्र के जलस्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन

डीएम डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया और सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने शुक्रवार को गांव लाबर से महावा नदी के पुर्नजीवन के लिए पूजा अर्चना की। इसके बाद फावड़ा चलाते हुए महावा नदी के पुनरुद्धार के लिए खुदाई का शुभारंभ किया। साथ ही मनरेगा श्रमिकों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश में नदियों को पूजते हैं। हमें नदी का संरक्षण करना है, इसमें सभी को सहयोग करना है। बताया कि मनरेगा के तहत इसके जीर्णोद्धार में करीब 2.80 करोड़ की लागत आएगी। हमारा यही लक्ष्य होगा कि महावा नदी को पुनः पुराने स्वरूप में लेकर आएं।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आदि के विषय में जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीडीओ / उपायुक्त मनरेगा राम आशीष, एसडीएम दीपक चौधरी, ब्लॉक प्रमुख रवि यादव, बीडीओ प्रमोद कुमार सिंह, बीडीओ गुन्नौर नरेशपाल सिंह, ग्राम प्रधान लाबर सुमन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ राम आशीष ने बताया कि महावा नदी राजस्व अभिलेखों के अनुसार जनपद में 55 किमी क्षेत्र में गुजरती है। इसके अंतर्गत 40 ग्राम पंचायतों और गवां नगर पंचायत का क्षेत्र आच्छादित है। बताया कि नदी अमरोहा जनपद की सीमा से ब्लॉक रजपुरा के ग्राम पंचायत सिरसा नारियावली से जनपद में प्रवेश करती है। यह जनपद के तीन विकासखंड रजपुरा, गुन्नौर एवं जुनावई से होकर गुजरती है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के अन्तर्गत 88833 मानव दिवस इससे सृजित होंगे। 2 करोड़ 80 लाख का कार्य इसके अंतर्गत किया जाएगा। पांच हजार मनरेगा जाॅब कार्ड धारकों को इससे रोजगार प्राप्त होगा। नदी क्षेत्र में पौधरोपण भी कराया जाएगा।

डीएम ने बताया महावा नदी की भूमि पर वर्षों पहले किए गए अवैध पट्टों की तहसील स्तर पर कोई भी पत्रावली मौजूद नहीं है। यह सभी पट्टे अवैध हैं। नदी की भूमि पर अवैध पट्टों को खारिज कर नदी का कार्य पूरा कराया जाना है। जल्द ही नदी के कार्य को पूरा कराने के बाद जल प्रवाह कर क्षेत्र को पहले की तरह हरा भरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed