फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Residents of several neighborhoods in Ward 22 are thirsty for water even in the summer.

Sambhal News: गर्मी में भी पानी को तरस रहे वार्ड 22 के कई मोहल्लों के बाशिंदे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Residents of several neighborhoods in Ward 22 are thirsty for water even in the summer.
चंदौसी। मई की भीषण गर्मी के बीच वार्ड 22 में पेयजल संकट गहरा गया है। ओवरहेड टैंक न भरने से बुधवार शाम से वार्ड के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई बंद हो गई। इसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी न मिलने से लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में इसे लेकर नाराजगी है और वे जल्द जलापूर्ति बहाल किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

अमृत जल योजना के तहत शहर की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 56 करोड़ रुपये की लागत से पांच ओवरहेड टैंक और 170 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई थी, ताकि लोगों को नियमित और पर्याप्त पानी मिल सके। इसके बावजूद वार्ड 22 के मोहल्ला गोपाल, कल्कि मंदिर गली, शेखियान गली और जैन मंदिर गली में बुधवार शाम से जलापूर्ति ठप है।
विज्ञापन

पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कत हो रही है। गर्मी के चलते स्थिति और गंभीर हो गई है। कई घरों में पानी की कमी से घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पानी की किल्लत अब आम समस्या बन चुकी है। उनका आरोप है कि जलकल विभाग के जेई को फोन करने पर भी वह कॉल रिसीव नहीं करते। लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed