{"_id":"67d9c0345deec7e7d7018e74","slug":"residential-building-of-raisatti-police-station-will-be-built-in-tashtpur-bahar-chungi-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-120385-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गांव तश्तपुर बाहर चुंगी में बनेगा रायसत्ती थाने का आवासीय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गांव तश्तपुर बाहर चुंगी में बनेगा रायसत्ती थाने का आवासीय भवन
Wed, 19 Mar 2025 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाने का आवासीय भवन संभल तहसील क्षेत्र के गांव तश्तपुर बाहर चुंगी में बनेगा। तहसील प्रशासन ने इसके लिए ग्राम पंचायत में नई परती की भूमि चयनित की है। एसडीएम ने चयनित भूमि के लिए निर्माण प्रस्ताव कराए जाने की प्रक्रिया पूरी कराते हुए डीएम को प्रस्ताव भेजा है।
24 नवंबर 2024 को हुए बवाल के बाद शहर की सुरक्षा मजबूत की जा रही है। रायसत्ती पुलिस चौकी को थाने के रूप में स्थापित किए जाने की कवायद जल्द रंग लाएगी। क्योंकि रायसत्ती थाने का आवासीय भवन बनाए जाने के लिए तहसील प्रशासन ने तश्तपुर बाहर चुंगी में नई परती की भूमि चिह्नित की। नगर पालिका प्रशासन ने इस भूमि पर निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र भी दिया है।
एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि भूमि चिह्नित हो गई है। इसकी प्रक्रिया पूरी कराते हुए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसी तरह हिंदूपुरा खेड़ा और खग्गू सराय में पुलिस चौकी का निर्माण किया जाना है। संवाद