फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rescued three drowning in the Ganges, a young man died on the way to the hospital

गंगा में डूबते तीन को बचाया, एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rescued three drowning in the Ganges, a young man died on the way to the hospital
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के असदपुर गंगा घाट पर स्नान करते समय दो किशोर समेत चार डूबने लगे, जिसमें एक युवक तैरकर गंगा से बाहर निकल आया। शोर सुनकर घाट पर प्रसाद बेच रहे व्यक्ति ने तीनों को बमुश्किल बचाया। इनमें से एक युवक ने उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दबथरा श्याम निवासी सुनील उर्फ शेर वीर सिंह (18) पुत्र लालाराम व लोकेश (18) पुत्र हरी सिंह दोस्त थे। दोनों गुरुवार की सुबह असदपुर गंगा घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचे थे। वहीं गांव असदपुर निवासी तेजवीर(16) और सियोराज(17) भी आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चारों एक साथ गंगा में स्नान कर रहे थे। कुछ देर गंगा में डुबकी लगाने पर चारों गंगा में डूबने लगे। इनमें लोकेश थोड़ा बहुत तैरना जानता था, इसलिए हाथ-पैर मारते हुआ बाहर निकल आया। मगर सुनील व तेजवीर और सियोराज गंगा में डूबने लगे। गंगा घाट पर प्रसाद विक्रेता ने तीनों को डूबते देखा तो बचाने के लिए कूद गया। कड़ी मशक्कत के बाद प्रसाद विक्रेता ने बारी-बारी से तीनों को बाहर निकाल लिया। सबसे बाद में सुनील को निकाला गया। जब उसे बाहर निकाला गया, वह अचेतावस्था में था। आननफानन में सुनील को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर सुनील के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। मगर चिकित्सक ने सुनील को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय सुनील ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हादसे ने छीनी होली की खुशियां
जुनावई। गांव दबथरा श्याम निवासी ग्रामीणों ने बताया कि सुनील चार बहनों व दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे मां लौंगश्री, छोटा भाई यसवीर सिंह व चार बहनों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। परिवार में होली की खुशियों अब सिसकियों में बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed