फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report on the parents and the husband of the minor in the marriage of the minor daughter

नाबालिग बेटी की शादी करने में माता-पिता व नाबालिग के पति पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Report on the parents and the husband of the minor in the marriage of the minor daughter
बहजोई (संभल)। नाबालिग बेटी की शादी करने के मामले में माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें उस युवक को भी आरोपी बनाया गया है जिसकी किशोरी से शादी हुई है। विदाई करने पर यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी भाग गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की शाम बहजोई थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मोहल्ला टंकी निवासी बलवीर सिंह ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की गुपचुप तरीके से विदाई कर दी है। जब पुलिस ने जानकारी की तो मामला हकीकत निकला और बलवीर सिंह, उसकी पत्नी कमलेश और किशोरी के पति मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा अंतर्गत गांव रामनगर निवासी रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बहजोई इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहली मई को किशोरी का विवाह किया गया था। इसकी शिकायत किसी ने न्यायिक पीठ बाल कल्याण समिति से की। समिति ने मौके पर पहुंचकर अनुबंध कराया कि जब तक किशोरी बालिग नहीं हो जाएगी तब तक विदाई नहीं की जाएगी। इस पर किशोरी के परिजनों ने सहमति जताई और अनुबंध भी किया। इसके बाद भी 22 मई को गुपचुप तरीके से विदाई कर दी गई। इसी क्रम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed