फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report on six in power theft

कटिया डालकर बिजली उपयोग में छह पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Report on six in power theft
चंदौसी। विद्युत चेकिंग के दौरान कनेक्शन कटने के बाद अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए टीम ने छह लोगों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ जेई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बिजली का बकाया बिल जमा न करने के आरोप में विभाग उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट चुका है। बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने काटे गए कनेक्शन की चेकिंग की। विद्युत विभाग के जेई वरुण कुमार ने बताया विद्युत विभाग की टीम जब चेकिंग करने पहुंची तो छह उपभोक्ता ऐसे मिले, जिनका कनेक्शन काटा जा चुका था और वह कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। टीम ने प्रताप सिंह, मुन्ना लाल, गुड्डू निवासीगण शिवपुरी कालोनी, रतन लाल इंद्रा कालोनी, मनोहर निवासी घटलेश्वर गेट, अशोक कुमार मोहल्ला हाथी खाना को बिजली चोरी करते पकड़ा है और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विद्युत विभाग के एसडीओ पुनीत कुमार दुबे ने बताया कि विद्युत उपभोक्ता अपने बिजली बिलों का भुगतान शीघ्र कर दे। चे किंग के दौरान विद्युत बिल जमा न होने व कटिया कनेक्शन से विद्युत उपयोग करने पर उपभोक्ता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed