{"_id":"5f72488c8ebc3e9bae32b470","slug":"report-on-seed-dilar-in-sambhal-chandausi-chandausi-news-mbd364221558","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईब्रिड धान बीज की धोखाधड़ी में महाराष्ट की कंपनी और पांच डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईब्रिड धान बीज की धोखाधड़ी में महाराष्ट की कंपनी और पांच डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
चंदौसी। हाईब्रिड के नाम पर किसानों को घटिया धान बीच बेचने के मामले में जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने महाराष्ट्र की आपूर्तिकर्ता कंपनी मैसर्स कीर्तिमान एग्रो जेनेटिक लिमिटेड और जनपद के पांच डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर चंदौसी कोतवाली में दी है। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र प्रताप की तहरीर पर बीज अधिनियम 1966 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी ने रिपोर्ट में बताया कि जनपद में महाराष्ट्र की आपूर्तिकर्ता कंपनी मैसर्स कीर्तिमान एग्रो जेनेटिक लिमिटेड ने गौरी ब्रांड के हाइब्रिड धान की आपूर्ति डीलरों को थी। मई माह में जिले के करीब 500 किसानों ने पांच निजी डीलरों से गौरी ब्रांड के हाईब्रिड धान की खरीद कर पौध तैयार की थी। अब फसल तैयार हुई, तो उसमें बालियां नहीं आई है। किसान की फसल चौपट हो गई है। किसानों ने इस मामले की शिकायत की जिला कृषि अधिकारी से की थी।
जिला कृषि अधिकारी ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर डीएम के समक्ष रखी थी। डीएम ने इस मामले में कंपनी और डीलरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं। डीएम के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी ने चंदौसी कोतवाली में महाराष्ट्र की आपूर्ति कर्ता कंपनी मैसर्स कीर्तिमान एग्रो जेनेटिक लिमिटेड, बालाजी ट्रेडर्स बडा बाजार चंदौसी के मालिक मयंक अग्रवाल, कमल बीज भंडार रहोली रोड चंदौसी के मालिक कमल अग्रवाल, गोयल बीज भंडार चंदौसी के मालिक हर्षिक गोयल, चंदन बीज भंडार बहजोई के मालिक कौशल कुमार, पूजा किसान सेवा केंद्र बहजोई के मालिक आलोक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन सभी के खिलाफ यह कार्रवाई बीज अधिनियत 1966 की धारा सात, आठ, नौ, दस और 21 के तहत खराब बीज आपूर्ति कर किसानों से धोखाधड़ी के मामले में कराई गई है।
विज्ञापन
महंगे दाम पर बेचा गया था हाईब्रिड बीच
चंदौसी। हाईब्रिड के नाम पर गौरी ब्रांड का धान बीज किसानों को 300 रुपये से 320 रुपये प्रति किलो में बेचा गया था। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक घटिया हाईब्रिड धान के नाम पर किसानों को करीब 40 क्विंटल बीज बेचा गया था। इसकी कीमत 12 लाख रुपये से अधिक है।
डीलरों से मिली किसानों की सूची
जनपद में पांच डीलरों के खिलाफ घटिया धान का बीज बेचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कृषि विभाग के पास करीब 40 से 50 किसान ही शिकायत करने पहुंचे थे। इसके बाद विभाग ने डीलरों से किसानों की सूची प्राप्त की है। इस सूची में शामिल न होने पर किसानों की संख्या बढ़ भी सकती है।
घटिया धान बीज बेचने और किसानों के साथ धोखाधड़ी के मामले में चंदौसी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आपूर्तिकर्ता कंपनी और पांच डीलरों को नामजद किया है।
नरेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी संभल।