{"_id":"615dfe2c8ebc3edadf30467e","slug":"report-on-five-in-attempt-to-torture-and-kill-for-dowry-sambhal-news-mbd4052638154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने के प्रयास में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने के प्रयास में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नखासा थाना पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने के प्रयास में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित महिला का दस महीने पहले दिल्ली निवासी शुऐब के साथ निकाह हुआ था। आरोप है कि निकाह के समय से ही दहेज की मांग की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
संभल के नखासा थाना क्षेत्र के दीपासराय निवासी रूशदा कमर का निकाह दिसंबर 2020 में दिल्ली के मयूर विहार निवासी मोहम्मद शुऐब के साथ हुआ था। रिश्ते के समय से ही दहेज की मांग की गई। इसके बाद हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया गया और निकाह संपन्न हुआ।
आरोप है कि निकाह के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग की जाने लगी। इस बीच रूशदा कमर की मां का भी इंतकाल हो गया, जबकि पिता का पहले ही इंतकाल हो चुका है। मांग पूरी न होने पर महिला को न सिर्फ यातनाएं दी गईं बल्कि उसका शारीरिक शोषण भी किया गया। गर्भ ठहरा तो वह मायके छोड़कर चले गए। फिर एक दिन आए और जान से मारने का प्रयास किया लेकिन कुछ लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहम्मद शुऐब, अब्दुल हसीब, सायरा बेगम, मोहम्मद शारिक, मोहम्मद इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।