{"_id":"63f1333a3e7476270008219d","slug":"report-of-murder-on-four-in-case-of-dead-body-found-near-railway-track-sambhal-news-c-15-1-59600-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: रेलवे ट्रैक के पास मिले शव के मामले में चार पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: रेलवे ट्रैक के पास मिले शव के मामले में चार पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
धनारी। भकरौली में रेलवे ट्रैक के किनारे मिले पीतांबर के शव के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चारों आरोपी राजस्थान के हैं और फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे गांव भकरौली निवासी पीतांबर का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। पुलिस मामले को हादसा मान रही थी तथा परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में मृतक के भाई पप्पू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात उसका भाई छुट्टा पशुओं से खेत की रखवाली के लिए गया था। रात करीब नौ बजे फोन पर बात हुई तो खेत से पशुओं को बाहर निकालने की बात कही थी। कुछ देर बात फिर फोन आया तो बताया कि चार लोग झगड़ा कर रहे हैं। रात के समय दूसरा भाई उसे देखने गया, तो रेलवे ट्रैक के किनारे उसकी चप्पल, कुछ दूरी पर मोबाइल और उसके आगे उसका शव पड़ा था।
तहरीर में बताया कि दस फरवरी को राजस्थान से आए कुछ लोग छुट्टा पशुओं को गाड़ी में भर रहे थे, उसके दूसरे भाई ने उनका विरोध किया था। आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया था। तहरीर में बताया कि आरोपी वकील, विनोद, अर्जुन लाल, भोलाराम निवासी लोहाकापड थाना गाजी जिला अलवर राजस्थान ने उसके भाई की हत्या की है। तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।