{"_id":"61e5c30bba64330d425dc2bc","slug":"report-of-embezzlement-in-vehicle-purchase-against-former-chairman-of-municipal-council-sambhal-news-mbd41631192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ वाहन खरीद में गबन करने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ वाहन खरीद में गबन करने की रिपोर्ट
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन कौसर अहमद के खिलाफ वाहन खरीद में गबन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह वाहन उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान खरीदे थे। गबन करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश किए। यह जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई हुई है। कुल धनराशि का आधा हिस्सा गबन करने का आरोप है।
पूर्व चेयरमैन कौसर अहमद पर आरोप है कि उनके कार्यकाल में नगर पालिका परिषद द्वारा 84.42 लाख की कीमत के कई वाहनों की खरीद की थी। इसमें जेसीबी, क्रेन व अन्य वाहन शामिल थे। आरोप है कि इन वाहनों की खरीद में गबन किया गया। इसकी शिकायत 2017 में कोटपूर्वी निवासी मुकेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पटल पर की थी। इसका संज्ञान तत्कालीन जिलाधिकारी ने लेते हुए जांच समिति गठित की थी। इस समिति की जांच रिपोर्ट अक्तूबर 2021 में पूरी हुई थी।
इस जांच रिपोर्ट के मुताबिक अपव्ययित की गई 84,42500 रुपये की धनराशि का आधा भाग 42,21250 रुपये की वसूली की जानी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने कार्रवाई के आदेश किए। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रामपाल ने तहरीर दे कार्रवाई का आग्रह किया।
विज्ञापन
संभल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं पूर्व चेयरमैन का कहना है कि जिन वाहनों की खरीद में गबन बताया जा रहा है। वह वाहन अब तक नगर पालिका परिषद कार्यालय में मौजूद हैं। उस समय इन वाहनों की खरीद नियमानुसार की गई थी। गबन की रिपोर्ट राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज कराई गई है।