फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report lodged against MP Burke for electricity theft and threatening his father

Sambhal News: सांसद बर्क पर बिजली चोरी और उनके पिता पर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 20 Dec 2024 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 20 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Report lodged against MP Burke for electricity theft and threatening his father
संभल के दीपासराय में सपा सांसद के आवास पर जांच करती बिजली टीम। संवाद - फोटो : संभल
संभल। बिजली विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर उपकरणों की जांच की तो 16 किलोवाट से अधिक की बिजली खपत मिली। जबकि बिजली मीटर में पिछले छह माह से उनके घर की बिजली खपत जीरो मिली है। जांच के दौरान सांसद के पिता ने बिजली कर्मियों को धमकी दी है। जिसके बाद बिजली विभाग ने सांसद पर बिजली चोरी और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क और दो बांसर वसीम और सलमान के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकारियों ने फोर्स के साथ पहुंचकर सपा सांसद के आवास पर स्मार्ट मीटर लगाया था। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे बिजली एसडीओ अजय शर्मा और संतोष त्रिपाठी ने नेतृत्व में टीम दीपा सराय स्थित सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपासराय स्थित घर पहुंची और करीब एक घंटे बिजली उपकरण चेक किए। स्मार्ट मीटर और घर में उपकरणों की जांच करने पर बिजली की खपत करीब 16480 वाट पाई गई। इतना ही नहीं पुराने मीटर की एमआरआई (लैब में मीटर की जांच) रिपोर्ट में मीटर बाइपास करके बिजली चोरी की पुष्टि हुई है। उधर, घर में जांच के दौरान सांसद के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क पर बिजली अधिकारियों को धमकी देने का आरोप है। बिजली अधिकारियों के मुताबिक सांसद के पिता ने सपा सरकार आने पर देख लेने की धमकी दी है। बिजली एसई विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सांसद जियाउर्रहमान के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। जबकि, उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क के खिलाफ धमकी देने, अभद्रता करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में केस दर्ज कराया गया है।-------------------
विज्ञापन

दो मंजिला मकान, दो-दो किलोवाट के दो कनेक्शन, बिजली खतप 16 किलोवाट से अधिक
बिजली एसई विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दो मंजिला मकान पर करीब 16 किलो वाट से अधिक की बिजली खपत पाई गई है। जबकि, उनके घर में दो-दो किलोवाट के दो कनेक्शन हैं। स्मार्ट मीटर मंगलवार को लगाया गया था, इसके बाद बृहस्पतिवार को स्मार्ट मीटर चेक किया गया तो सांसद के घर का लोड पांच किलो वाट से अधिक पाया गया है। जबकि उनके घर में लगे बिजली उपकरणों की जांच करने पर बिजली की खबर 16 किलोवाट से अधिक पाई गई है। इनके परिसर पर पिछले छह महीने से जीरो यूनिट खपत आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सांसद के घर लगा सोलर पैनल था लेकिन वह काम नहीं कर रहा था
एसई
बृहस्पतिवार को बिजली विभाग की टीम में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पहुंच कर जांच की तो उनके घर की छत पर सोलर पैनल लगा मिला। पैनल पूरी तरह छत पर पड़ा हुआ है, जो काम नहीं कर रहा। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पैनल के कनेक्शन भी नहीं हुए थे। वह नया रखा हुआ था।
------------------
सरकार बदलेगी तुम्हारा कबाड़ा कर देंगे
बिजली एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने नखासा थाने में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क और उनके दो बाउंसर वसीम व सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया कि घर में बिजली उपकरणों की जांच करते समय के सांदस के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। कहा कि हमे बेइज्जत कर रहे हो, वीडियो तुम्हारी भी बन रही है। तुम हमारी एफआईआर कर दो हम तुम्हारी कराएंगे। सबका समय एक जैसा नही रहता है। सरकार बदलेगी तुम्हारा कबाड़ा कर देंगे। ये हमारी वीडियो बना रहे हैं, हम भी इनकी बना रहे हैं। बिजली विभाग वालों ये दीपासराय है, तुम जानते नहीं हो। मैने एक आवाज दी तो पूरा दीपासराय बाहर निकलकर खड़ा हो जाएगा। बिजली अधिकारियों ने धमकी से संबंधित एक वीडियो पुलिस को सौंपा है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-----------------
एसपी ने फोर्स के साथ दीपासराय में किया पैदल मार्च
सांसद के जियाउर्रहमान बर्क घर पर बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अभद्रता किए जाने की जानकारी मिलने के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई नखासा थाना पहुंचे। इसके बाद फोर्स के साथ दीपा सराय पहुंचे, यहां उन्होंने पैदल मार्च किया।
------------------
भूतल
2 एलईडी लाइट--------------------130
6 सीलिंग फैन---------------------360
1 वॉल फैन-----------------------60
2 फ्रेश एयर फैन-------------------90
1 एलईडी टीवी--------------------60
1 एक्जेक्ट फैन--------------------200
1 एसी-------------------------2200
17 एलईडी बल्ब------------------153
-----------------
पहली बिल्डिंग
बिजली उपकरण------------------वाट
1 डीप फ्रीजर----------------------210
47 एलईडी बल्ब---------------------423
1 फ्रीज---------------------------250
2 वॉल फैन-----------------------120
1 इंडक्शन------------------------2000
1 एसी---------------------------2200
1 सबमर्सिबल----------------------746
1 गीजर--------------------------2000
1 फ्रेश एयर फैन-------------------45
4 सीलिंग फैन---------------------60
------------------
दूसरी बिल्डिंग
17 एलईडी बल्ब------------------------153
3 पंखा-------------------------------180
1 फ्रीज-------------------------------150
1 माइक्रोवेव अवन----------------------1200
1 एसी------------------------------2200
1 एलईडी टीवी-------------------------60
1 कॉफी मशीन-------------------------900
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed